थानाभवन मेला गुघाल में आयोजित दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान । संवाद
थानाभवन (शामली)। मेला गुगाल में आयोजित पारंपरिक दंगल में पहलवानों ने अपने-अपने दांव-पेच से खूब जोर आजमाइश की। पहला मुकाबला कैराना के नसीम और हरियाणा के झज्जर के पहलवान अनुज के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।
बुधवार को दंगल का जावेद गंगोह और अजीम जटवड़ा के बीच 2600 रुपये के इनाम पर हुआ, जो बराबरी पर छूटा। इसी तरह नसीम कैराना और अनुज योगेश अखाड़ा झज्झर हरियाणा के बीच 3100 रुपये की कुश्ती भी बराबरी पर रही। जाकिर जालाबाद और मोईन चमोली के बीच 2100 रुपये का मुकाबला भी बराबरी पर रहा। हालांकि कुछ मुकाबलों में जीत-हार का फैसला भी हुआ। मोहित कुर्दी और रवि हरियाणा के बीच 1500 रुपये की कुश्ती में रवि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इसके अलावा शाकिर भैसानी व मोनू हरियाणा 500 रुपये, राजा योगेश अखाड़ा बिलाल गंगेरू 3100 रुपये की कुश्ती बराबरी पर रही। शादाब छपरौली व मोंटी योगेश्वर अखाड़ा हरियाणा और गय्यूर बापोली व राहुल (योगेश अखाड़ा हरियाणा 1500 रुपये की कुश्तियां बराबरी पर छूटी।