उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में मेरठ-करनाल हाईवे पर मुंडेट गांव के पास गलत दिशा से जा रही स्कूली बस ने बुधवार सुबह बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार लपराना गांव के सब्जी विक्रेता कन्हैया और उसके ममेरे भाई रोहित की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर मौके से भाग गया । मृतक की मां ने स्कूल बस के खिलाफ तहरीर दी है।
लपराना गांव की रहने वाली राजदुलारी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके दो बेटे हैं । उसका बड़ा बेटा कन्हैया(17) और भतीजा बागपत के छपरौली का रोहित(20) पुत्र राजबीर 17 सितंबर को सुबह करीब सात बजे गांव से जिला अस्पताल में मेरी बुखार के दवाई लेने लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: Murder: रिश्ते के ताऊ के बेटे से की थी शादी, भाइयों ने बहन को दी खौफनाक सजा, मासूम भांजे की सांसें छीन लीं
मेरठ-करनाल हाईवे पर मुंडेट गांव के पास पहुंचे तो सामने से तीव्रगति गति से गलता दिशा से ओवरटेक करते हुए आ रही स्कूली बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही बेटे कन्हैया की मौत हो गई जबकि भतीजे रोहित की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई।
राजदुलारी ने बताया कि दोनों गांव और आसपास क्षेत्र में सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा करते थे। दोनों ने मिलकर पांच दिन पूर्व सब्जी की दुकान भी की थी।