फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कबड्डी में सभी वर्गों में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कांधला की टीम का रहा दबदबा

विज्ञापन
कांधला के राजकीय कन्या बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं । - फोटो : सेमरपहा ग्राम पंचायत के कैथन का पुरवा गांव में बंद शवदाह स्थल।
विज्ञापन
कांधला। राजकीय कन्या बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न कॉलेजों की टीमाें ने प्रतिभाग कर दम दिखाया। सीनियर वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कांधला की टीम ने आरएसएस झिंझाना की टीम को हराकर बाजी मारी। अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम में चयनित हुई।
विज्ञापन

आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला व आरएसएस इंटर कॉलेज झिंझाना की टीम ने प्रतिभा किया। अंडर- 17 में वर्ग आरएसएस इंटर कॉलेज झिंझाना और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला, महर्षि कश्यप इंटर कॉलेज नाला ने किया। अंडर- 14 वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कंडेला, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला और महर्षि कश्यप इंटर कॉलेज नाला तथा राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली की टीम ने प्रतिभा किया।
सीनियर वर्ग के फाइनल मैच में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला ने आरएसएस इंटर कॉलेज झिंझाना को 54-52 के अंतर से हराया और विजेता बनी। अंड़र-17 में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला की टीम ने आरएसएस इंटर कॉलेज झिंझाना की टीम को 48-26 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

अंडर- 14 वर्ग में में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कंडेला को 30-15 से हराकर जीत प्राप्त की। सीनियर वर्ग में ज्योति, सोनिया, संजना, सोनिया, तनु, पायल और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला से ज्योति, पूजा, आरजू, लक्ष्मी व आरएसएस इंटर कॉलेज झिंझाना से चयन किया गया।
जूनियर वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला से शिवानी, पायल, शिवानी, पूनम, पायल, शिवानी, सिया, सना, शिवानी तथा आरएसएस इंटर कॉलेज झिंझाना से पारुल, नैंसी, आफरीन व राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली से नेहा को चुना गया।
प्रतियोगिता का उद्धाटन चंदनलाल नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला प्रधानाचार्य अनुराधा राठी ने किया। इस दौरान अशोक कुमार बालियान, नरेश चंद्र शर्मा, रूपचंद्र वर्मा, योगेंद्र मिलक, अमरपाल सिंह कालखंडे, फूल कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें