फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर हुईं खेल प्रतियोगिताएं

Sat, 03 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के अंतर्गत प्रतियोगिताएं कराई गई। इसमें बालक वर्ग से पांच किलोमीटर तथा बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर की दौड़ हुई।
विज्ञापन


बालक वर्ग से 70 तथा बालिका वर्ग से 45 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में अक्षय ने प्रथम, शुभम ने द्वितीय और विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कृष्णा प्रथम, सलोनी द्वितीय, हिमानी तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सनत कुमार शर्मा रहे।

उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान कबड्डी कोच संजीव कुमार, कुश्ती कोच प्रदीप कुमार, वुशू कोच रुकसाना बेगम, एथलेटिक्स कोच विनोद कुमार तथा ताइक्वांडो कोच प्रियंका चौहान भी उपस्थित रही।  गांधी जयंती पर भारतीय योग संस्थान शामली की ओर से मंदिर हनुमान धाम पर योग शिविर लगाया गया, जिसमें 200 योग शिक्षार्थी ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन योग संस्थान के जिला प्रधान तरुण जैन ने किया। इस दौरान योग की सूक्ष्म क्रियाएं मनोज अग्रवाल, अशोक कोरियर ने गायत्री मंत्र भावार्थ, ताड़ासन इंदु जैन, कोणासन चरण सिंह, मंडुक आसन अलका जैन, भुजंग आसन कृष्णपाल, सिंह आसन कुलश्रेष्ठ सैनी, मकर आसन बबीता अग्रवाल, प्राणायाम सुनीत ने कराया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श पर चलने का आह्वान किया। तरुण जैन, जितेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, मदन पाल, सुरेश गर्ग हिमानी, उमेश खुरगान, अशोक चावला, मंजू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें