फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्रता से निस्तारित हों एक साल से पुराने वाद

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में निरीक्षण करते मंडलायुक्त एवी राजमौली - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शीघ्रता से निस्तारित हों एक साल से पुराने वाद
विज्ञापन

शामली। मंडलायुक्त सहारनपुर एवी राजमौलि ने विभिन्न न्यायालयों में एक वर्ष से पुराने वादों का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों के टीम लगाकर राशन कार्ड बनवाने को कहा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सहारनपुर एवी राजमौलि ने कलक्ट्रेट में डीएम, एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण कर एक वर्ष तक के पुराने वादों की समयावधि में निर्धारित करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने संयुक्त कार्यालय, संग्रह, नजारत, भूलेख, चुनाव कार्यालय, आपूर्ति कार्यालय के पटलों का निरीक्षण किया। अतिरिक्त सामान को टीम गठित कर निस्तारित करने के निर्देश दिए। पूर्ति कार्यालय में निर्देश दिए कि सभी पात्रों के राशन कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि जो लोग भट्ठे पर काम कर रहे हैं उनके लिए टीम लगाकर राशन कार्ड बनाएं। मंडलायुक्त ने दैवीय आपदा का लाभ पाने वाले लाभार्थियों से फोन पर बात कर सत्यता जांच की। एनआईसी कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने निर्देश दिए। चकबंदी कार्यालय में चकबंदी अधिकारी के दो दिन से अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम जसजीत कौर, अपर आयुक्त डीपी सिंह, एडीएम अरविंद कुमार सिंह मौजूद रहे। इससे पूर्व, मंडलायुक्त ने गांव भनेड़ा उद्दा में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भनेड़ा उद्दा की व्यवस्थाएं देखीं। शौचालय निर्माणाधीन होने, एक वर्ष पूर्व लगे हैंडपंप का प्लेटफार्म न बनने, स्कूल की बाउंड्रीवाल न होने पर नाराजगी जताई तथा खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

शामली कलक्ट्रेट में निरीक्षण करने जाते मंडलायुक्त एवी राजमौली- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में निरीक्षण करते मंडलायुक्त एवी राजमौली- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में निरीक्षण करते मंडलायुक्त एवी राजमौली- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें