फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आज से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जिले में मंगलवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान शुरू होगा। इसके अलावा 10 अप्रैल से 20 दिन का दस्तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस अभियान के दौरान घर-घर जाकर मरीजाें को खोजा जाएगा। विभाग ने अभियान की तैयारी पूरी कर ली है। जिससे सभी मरीजों को खोजा जा सके।
शासन के निर्देश पर मंगलवार से शुरू हो रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इस अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा, पंचायती राज, नगर विकास, आर्सीडीएस, पशुपालन, चिकित्सा शिक्षा, दिव्यांग सशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई विभाग और उद्यान विभाग समेत 11 विभाग संयुक्त रूप से लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए अपनी कार्य योजना के अनुसार कार्रवाई करने के साथ ही जागरूक करेंगे।
जिला मलेरिया अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी विभागों को उनके दायित्वों से अवगत कराया जा चुका है। 26 मार्च को डीएम की अध्यक्षता में संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों की अंतर विभागीय बैठक आयोजित हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अभियान के साथ 10 अप्रैल से दस्तक अभियान शुरू होगा। जिसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, नजला जुकाम व खांसी, क्षय रोगी, कुष्ठ रोगी, फाइलेरिया, कालाजार और कुपोषित बच्चों को तलाश करेंगी और इनकी सूची ई कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इसके साथ ही आभा आईडी बनाने का कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें