शामली में नवीन कलक्ट्रेट के पार्क की नाप तोल करती विकास प्राधीकरण की टीम । सौ से स्वंय
शामली। विकास भवन और कलक्ट्रेट के बीच दो हजार वर्ग मीटर भूमि में पांच करोड़ रुपये की लागत से एक साल में मनोरंजन पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के के ठेकेदार ने पार्क की भूमि को समतल करने के लिए जेसीबी से कार्य शुरु कर दिया है।
जिला बनने के बाद पूर्वी यमुना नहर के किनारे विकास भवन व कलक्ट्रेट के बीच दो हजार वर्ग मीटर भूमि मनोरंजन पार्क के निर्माण के लिए आरक्षित की गई थी। डीएम ने मनोरंजन पार्क निर्माण की जिम्मेदारी मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को दी गई थी। प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में जिला नवीन मुख्यालय को शामिल कर लिया गया, बाद में प्राधिकरण ने पार्क निर्माण का पांच करोड़ रुपये की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट और एस्टीमेट तैयार करके ठेका छोड़ दिया।
मार्च के महीने में ठेकेदार नामित होने के बाद पार्क की अनुबंध प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया था। प्राधिकरण के सहायक अभियंता भरत पाल टीम ने मनोरंजन पार्क की भूमि की पैमाइश पूरी कर ली है। प्राधिकरण के सहायक अभियंता भरतपाल ने बताया कि कलक्ट्रेट मनोरंजन पार्क का मुजफ्फरनगर के ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जेबीसी लगाकर पार्क के लिए भूमि को समतल करना शुरु कर दिया है। उन्होंने बताया कि मनोरंजन पार्क की सबसे पहले चहारदीवारी का निर्माण शुरू होगा। दो करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से चहारदीवारी की खोदाई और निर्माण कार्य होगा।