फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के लिए जिला अस्पताल में बना विशेष बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्वास्थ्य विभाग ने छात्रों को कोरोनारोधी टीके लगाने के लिए जिला अस्पताल में रोजाना स्पेशल बूथ चलाने का निर्णय लिया है। टीका लगवाने वाले छात्रों के लिए रविवार से अगले दो दिन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेेशन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 18 से 44 साल आयु वर्ग में जिन छात्रों, अभ्यर्थियों की परीक्षा है या भर्ती के लिए जाना है, उनके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शेड्यूल के बाद टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए रोजाना जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्पेेशल बूथ चलाया जाएगा। टीका लगवाने वाले अभ्यर्थी अपने साथ अपना एडमिट कार्ड या स्कूल का पहचान पत्र या भर्ती से संबंधित कागज अपने साथ लेकर आएंगे तथा उन्हें कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा।
छात्रों व अभ्यर्थियों को टीकाकरण के लिए रविवार सुबह 10 बजे से स्लाट खोल दिया गया है। सोमवार से टीकाकरण शुरू किया जाएगा। अभी अगले दो दिन के लिए स्लाट खोला गया है। इसके अलावा सोमवार को 18 प्लस के लिए 18 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही 45 प्लस वाले लोगों के लिए 21 बूथ पर टीकाकरण किया जाएगा। इन सभी बूथों पर टीकाकरण के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें