फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: सांसद इकरा हसन से दुर्व्यवहार पर भड़के कार्यकर्ता, युवजन सभा ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 18 Jul 2025 07:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

सहारनपुर में सांसद इकरा हसन से एडीएम द्वारा दुर्व्यवहार के विरोध में सपा युवजन सभा कार्यकर्ताओं ने शामली कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
कैराना सासंद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जिला सपा युवजन सभा कार्यकर्ताओ ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इस दौरान प्रदर्शन भी किया किया । सहारनपुर में सपा सांसद इकरा हसन के साथ एडीएम द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर रोष प्रकट किया गया। मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में एडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


शुक्रवार को सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संदीप गुर्जर के नेतृत्व में युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में कहा कि सांसद इकरा हसन सहारनपुर नगर पंचायत छुटमलपुर की चेयरपर्सन शमा परवीन के साथ जन समस्याओं को लेकर एडीएम सहारनपुर से मिलने पहुंचीं थीं, लेकिन उन्हें दो घंटे तक बैठाकर टालने की कोशिश की गई। बाद में एडीएम सहारनपुर ने जन समस्याएं उठाने पर सांसद को बाहर जाने को कह दिया।

यह भी पढ़ें: UP: किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की कांवड़ पहुंची बागपत, राकेश टिकैत ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद के साथ एडीएम की ओर से किया गया जनप्रतिनिधि की गरिमा का अपमान है, बल्कि उनके संसदीय विशेषाधिकारों का भी हनन है। युवजन सभा ने मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की मांग की है।

मौके पर ठाकुर शेरसिंह राणा, रविंद्र पाल, चौ. कलीम हसन, रिजवान अंसारी, इमरान राणा, अश्वनी गुर्जर, सोनू मंसूरी, जमीर चौहान, शमशेर जंग, विनीत रोड, अफसरून, सलीम, इंतजार, कादिर हसन, सुरेन्द्र सिंह ताना, राजन तेजान और वकील समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें