फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को एसपी से मिले परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को एसपी से मिले परिजन
विज्ञापन

शामली। सिंभालका में हुए नितिन हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिजन एसपी से मिले। एसपी ने पीड़ितों को जल्द ही केस का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका में 19 दिसंबर को बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर के बाहर नितिन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने से पहले बदमाश नितिन के घर पर करीब 15 मिनट से ज्यादा समय तक रुके थे। बदमाशों ने नितिन को उसकी मां से फोन कराकर घर पर बुलवाया था। इसके बाद बदमाश उसकी हत्या कर फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार को मृतक के भाई विपिन ने ग्रामीणों और रिश्तेदारों के साथ एसपी विनीत जायसवाल से मिलकर बताया कि घटना के करीब 15 दिन बाद भी आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। पुलिस अभी तक आरोपियों के बारे में जानकारी तक नहीं कर सकी है। एसपी ने पीड़ितों को बताया कि इस मामले की पुलिस की जांच चल रही है। कुछ संदिग्ध लोग पुलिस की नजर में है, जिनके बारे में छानबीन चल रही है। जल्द ही इस केस का खुलासा कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें