फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की समस्याओं का पहले करें निस्तारण

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में शिकायत सुनती महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की सुनवाई करते कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने में लापरवाही न बरती जाए। हर कीमत पर महिलाओं को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान महिलाओं के घरेलू हिंसा के मामले आए है। जिला स्तरीय अधिकारियों को शिकायतों के प्राथमिक स्तर पर निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की जन सुनवाई की। सुनवाई के दौरान महिला उत्पीड़न की 13 शिकायतें प्राप्त हुई। उपाध्यक्ष ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। महिला जनसुनवाई के दौरान आई 13 शिकायतों में से 04 शिकायतें सीओ कैराना, 03 शिकायतें सीओ सिटी, सीओ थानाभवन एक शिकायत, 181 आशा ज्योति केंद्र एवं 01 शिकायत को न्यायालय में जाने की सलाह दी गई। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा के पीड़िता को बार बार चक्कर ना काटना पड़े। पीड़िता की समस्या को जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। सुनवाई के दौरान ज्यादातर महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार हैं। जिसमें पति बेरोजगार है, सुसराल वाले और पति महिलाओं का उत्पीड़न करते है। उत्पीड़न के तीन मामलों में समझौते हुए और तीन मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सुनवाई से पहले करनाल रोड़ पर स्थित वृद्धा आश्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाकर वृद्ध बीमारियों की जांच कराई गई है। मौके पर एडीएम अरविंद कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी संदीप कुमार, सीओ कैराना, बीएसए गीता वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, एसीएमओ शामली अशोक, महिला हेल्पलाईन (181) पारूल एवं प्रियंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें