फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एसपी देहात ने किया थाने का औचक निरीक्षण

Sat, 06 Jun 2026 09:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने शनिवार को सरधना थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई, अभिलेखों के रखरखाव, साइबर हेल्प डेस्क और महिला सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने सबसे पहले थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति डेस्क और विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण कर उनके रखरखाव एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। मालखाने का निरीक्षण करते हुए वहां रखे गए माल की प्रविष्टियों और रखरखाव की स्थिति भी जांची गई। एसपी देहात ने बंदी गृह का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल सिस्टम की कार्यप्रणाली की भी जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें