फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन नियमों का सख्ती से पालन कराएं पुलिसकर्मी

विज्ञापन
शामली रात्री में वाहनो की चैकिंग करते एसपी विनीत जायसवाल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
एसपी ने रात में परखी शहर की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने शहर में भ्रमण कर ड्यूटी प्वाइंटों को चेक कर लॉकडाउन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। दोपहर में एसपी ने हॉटस्पॉट क्षेत्र सलेक विहार में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बुधवार देर रात एसपी विनीत जायसवाल ने विजय चौक, अजंता चौक और रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचकर लॉकडाउन में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि सभी ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिसकर्मी मुस्तैद मिले। उन्होंने विजय चौक पर दिल्ली और मेरठ से आने-जाने वाले ट्रैफिक के बारे में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से जानकारी की और अपनी मौजूदगी में वाहनों की चेकिंग कराई। इस दौरान वाहन चालकों के लॉकडाउन में चलने हेतु पास की भी जांच की गई। एसपी ने ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं और अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी के साथ अभद्रता न होने पाए। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया जाए तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करें। एसपी ने बताया कि यदि रात में किसी समय लाइट चली जाए तो टार्च के साथ सीटी का नियमित इस्तेमाल करें। एसपी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जनपद में पुलिस ने 86 वाहनों के चालान किए गए और तीन वाहन सीज हुए हैं। इसके साथ ही 38700 रुपये समन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
बृहस्पतिवार दोपहर को एसपी विनीत जायसवाल ने कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा से ड्यूटी प्वाइंट और उन पर तैनात पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी की। एसपी ने कहा कि मोहल्लेवासियों को हॉटस्पॉट क्षेत्र के नियमों का पालन करते हुए सभी आवश्यक वस्तुएं घर पर ही वॉलिंटियर के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों से उनका हालचाल जाना और उनको तपती धूप से बचाव कर ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

शामली रात्री में वाहनो की चैकिंग करते एसपी विनीत जायसवाल- फोटो : SHAMLI

शामली के सलेक विहार हॉटस्पॉट में व्यवस्थाओ का जायजा लेते एसपी विनीत जायसवाल- फोटो : SHAMLI

शामली के सलेक विहार हॉटस्पॉट में व्यवस्थाओ का जायजा लेते एसपी विनीत जायसवाल- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें