फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: इकरा हसन का बड़ा बयान, कहा-प्रदेश में भाजपा को सपा ही हरा सकती है, कांग्रेस कुछ नहीं कर पाएगी

Tue, 22 Sep 2026 02:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में दिशा की बैठक के बाद सांसद इकरा हसन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को सपा ही हरा सकती है। उन्होंने कांग्रेस और गठबंधन को लेकर भी बयान दिया। बैठक में विकास कार्यों से जुड़े कई मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन
सपा सांसद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में दिशा की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में कैराना सांसद इकरा हसन ने प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यदि भाजपा को कोई हरा सकता है तो वह समाजवादी पार्टी ही है। 
विज्ञापन


भाजपा को सपा ही हरा सकती है : इकरा
दिशा की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में सांसद इकरा हसन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के मुकाबले समाजवादी पार्टी ही मुख्य राजनीतिक चुनौती है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को प्रदेश में कोई हरा सकता है तो वह सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव हैं। कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि वह कुछ नहीं कर पाएगी। गठबंधन नहीं रहने पर कांग्रेस के लिए नुकसान होगा, जबकि सपा को इससे कोई नुकसान नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: सियासत: सहारनपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, नेताओं से करेंगे संवाद, 2027 को लेकर होगा मंथन
विज्ञापन

विकास कार्यों में देरी का मुद्दा उठाया
दिशा की बैठक में इकरा हसन ने अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों में देरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष में होने के कारण उनके क्षेत्र के काम नहीं हो रहे हैं। सांसद ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह से सवाल किया कि क्या वह भाजपा और रालोद के हैं। इस पर अभियंता ने स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता नहीं हैं और शासन के निर्देश के अनुसार काम कर रहे हैं।

सांसद ने बताया कि गढ़ी दथेडा से नाई नगला होते हुए थालवा और कैराना से इस्सौपुर खुरगान तक सड़क निर्माण के लिए शासन से मंजूरी कराई गई है। उन्होंने 800 मीटर सड़क का निर्माण कराने और प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग की।

राजकीय इंटर कॉलेज और शिक्षकों की कमी का मामला
इकरा हसन ने चौसाना और माल्हीपुर में राजकीय इंटर कॉलेज नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण कॉलेज के लिए भूमि देने को तैयार हैं। उन्होंने डीआईओएस और डीएम से राजकीय इंटर कॉलेज का प्रस्ताव तैयार कराने को कहा।

सांसद ने बंतीखेड़ा जूनियर हाईस्कूल और इस्सौपुर खुरगान में गणित व विज्ञान के शिक्षकों की कमी का मामला भी उठाया। चहारदीवारी विहीन प्राथमिक विद्यालयों की सूची डीएम को सौंपी गई। कैराना के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने का मामला भी बैठक में रखा गया।
विज्ञापन

अधूरे पुल और हाईवे की बदहाली पर सवाल
बैठक में बलवा और शामली सदर तहसील क्षेत्र में स्वीकृत उपरिगामी पुलों के निर्माण का मुद्दा भी उठा। एनएचएआई बागपत इकाई के अभियंता सत्यम सेठ ने बताया कि बिजली के खंभे हटने के बाद पुलों का निर्माण शुरू होगा। दोनों पुलों को 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे पर गड्ढों और मरम्मत में देरी का मुद्दा भी उठाया गया। अभियंता ने बताया कि गौरीपुर से खेकड़ा तक हाईवे की मरम्मत हो चुकी है और गौरीपुर मोड़ से शामली तक जल्द पेचवर्क कराया जाएगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह के बैठक में मौजूद नहीं होने पर सांसद ने नाराजगी जताई।

आयुष्मान योजना में गड़बड़ी की जांच के निर्देश
बैठक में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए गए। इसके अलावा कांधला-किवाना की जर्जर सड़क, स्कूलों में शिक्षकों की कमी और जल जीवन मिशन के तहत सड़कें खोदकर काम पूरा नहीं करने का मामला भी उठाया गया।

आयुष्मान योजना के नाम पर अस्पतालों में 40 करोड़ 42 लाख रुपये की गड़बड़ी और धनराशि वसूलकर अल्ट्रासाउंड लाइसेंस जारी करने के आरोप लगाए गए। डीएम आलोक यादव ने सीएमओ डॉ. तृतीय कुमार को मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें