गन्ने की ट्रेंच विधि से किसान बुवाई करें
शामली। शामली चीनी मिल के विश्राम गृह में आयोजित किसान गोष्ठी में करनाल से आए गन्ना प्रजनन संस्थान के अध्यक्ष डाक्टर एसके पांडे ने गन्ने में लगने वाले कीट और उनके रोकथाम के उपाय बताए।
शामली कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डाक्टर विकास मलिक ने वसंतकालीन गन्ने की बुवाई करने पर होने वाले लाभ को अवगत कराया। डाक्टर रविंद्र कुमार ने गन्ने की प्रजातियों को समझाया। मिल के चीफ आपरेटिंग आफिसर आरबी खोखर और गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने चीनी मिल की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि खेतों में मृदा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए फोरफेटिक पोटासिक खाद व सल्फर का प्रयोग करने की सलाह दी। गोष्ठी में प्रबंध निदेशक राहुल लाल, अतिगन्ना महाप्रबंधक नरेश कुमार, उपगन्ना महाप्रबंधक केपी एस सरोहा , वरिष्ठ गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा, शामली गन्ना समिति के चेयरमेन मनोज पंवार, कुलदीप पंवार समेत गन्ना किसान मौजूद रहे।