फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफी पर शिकायत करने वाले को क्लीन चिट

Wed, 25 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली।
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। व्यापारी अनिल जैन की दुकान पर सेल्स टैक्स कमिश्नर नवीन पांडेय द्वारा छापामारी करने पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशीष मित्तल व विनोद संगल द्वारा घेराव करने पर कमिश्नर ने कसबे के धर्मबीर का नाम बताया था। 
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उसके खिलाफ नामजद तहरीर थाना झिंझाना में दी थी। जिस मामले में मंगलवार को थाना झिंझाना पहुंचे उसके परिजनों विरेंद्र, जितेंद्र, नरेंद्र, संजीव अंकुर अंकित ने व्यापारियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांग कर भविष्य में कोई गलती नहीं करने का आश्वासन देने पर व्यापारियों ने थाना झिंझाना में दीगई तहरीर को वापस ले लिया है।

थाना प्रभारी बीपीसिंह ने बताया कि व्यापारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लेने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। व्यापारियों में शिवकुमार वर्मा, हरिओम वर्मा, राधेश्याम जैन, अनिल गर्ग, अमित शर्मा, अंकित , बल्लू शर्मा धनश्याम मित्तल, नीटू, बोगी, दीपक, बिटन, मुन्ना, परवेज, विपिन गुप्ता, चीनू, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें