फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दामाद पर लगाया घरेलू सामान बेचने की कोशिश का आरोप

Tue, 14 Jan 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। जनपद सहारनपुर के गंगोह कस्बे के मोहल्ला गुलाम मोनिया निवासी महिला ने अपने दामाद पर घरेलू सामान की बिक्री के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी दामाद को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता सायरा ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी इरम का निकाह लगभग तीन वर्ष पहले जनपद बागपत के कस्बा बड़ौत निवासी युवक के साथ किया था। पीड़िता के अनुसार पति की मारपीट से परेशान होकर उसकी बेटी इरम कई माह से मायके में ही रह रही है। महिला ने बताया कि उसके परिचित द्वारा फोन पर बताया गया कि उसका दामाद घर का सारा सामान एक जुगाड़ में भरकर कांधला में बेचने जा रहा है। सूचना पर वह अपने परिजनों संग कांधला पहुंची और सामान से भरे जुगाड़ और आरोपी दामाद को रोक लिया। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दामाद को हिरासत में ले लिया और घरेलू सामान से भरे जुगाड़ को भी थाने ले आई। पीड़ित महिला ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें