फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मां और उसके वजन के बराबर जल लेकर आ रहे बेटे

विज्ञापन
शामली अपनी माँ को कांवड में बैठा कर ले जाते कैराना के ​शिव भक्त
विज्ञापन
- मां की इच्छा पूरी करने को कांवड़ में एक तरफ मां को बैठाकर हरिद्वार से आ रहे तीन भाई
विज्ञापन

- कुछ समय पूर्व ही तीनों भाईयों से मां ने जताई थी हरिद्वार यात्रा की इच्छा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कलियुग में भी श्रवण कुमार हैं। मां इच्छा पूरी करने को तीन बेटे एक तरफ कांवड़ में मां को और दूसरी तरफ मां के वजन के बराबर जल लेकर हरिद्वार से कैराना जा रहे हैं। कैराना के रहने वाली सगे भाई अनिल, सचिन और ओमपाल कांवड़ में हरिद्वार से एक तरफ अपनी मां रघुवीरी को बैठाकर तो दूसरी तरफ मां के वजन के बराबर जल लेकर पहुंचे। तीनाें भाई बारी-बारी से मां और जल रखी कांवड़ को ला रहे थे। अनिल ने बताया कि मां ने कुछ समय पूर्व ही हरिद्वार यात्रा की इच्छा तीनों भाईयों से जाहिर की थी। तीनों भाईयों ने पैदल ही मां की इच्छा को पूरा करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

बताया कि जब तक शरीर में जान रहेगी, मां की हर इच्छा को पूरा किया जाएगा। तीनों को हरिद्वार से चलते हुए पांच दिन हो चुके हैं। कहा कि शिवरात्रि पर कैराना में जलाभिषेक किया जाएगा। अन्य लोगों से भी तीनों भाईयों ने माता पिता की सेवा करने की अपील की है। शहर के लोगों ने भी हनुमान धाम और अन्य स्थानों पर चारों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें