फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली और बागपत के 34 डाकघरों से मिलेगा गंगौत्री का गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
: 200 एमएल गंगाजल की शीशी 30 रुपये में मिलेगी
विज्ञापन

: बागपत मंडल के डाक अधीक्षक के निर्देश पर सभी डाकघराें में गंगाजल भेजा गया, अलग से काउंटर भी लगवाए
संवाद न्यूज एजेंसी,
शामली। श्रद्धालुओं को शिवरात्रि पर गंगाजल लेने के लिए गंगौत्री जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बागपत मंडल के डाक अधीक्षक के निर्देश पर बागपत और शामली के 34 डाकघरों में गंगौत्री से मंगवाया गया गंगाजल मिल सकेगा। इसके लिए सभी डाकघरों में गंगाजल पहुंचा दिया गया है। डाक विभाग के अधिकारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधान डाकघर बड़ौत में दोनों जिलों के गंगाजल का स्टॉक रखवाया गया है।
शिवरात्रि पर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की तैयारी जोर शोर से जारी हैं। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु हरिद्वार, गंगौत्री समेत कई देव स्थानों से जल लेकर आते हैं। भगवान शिव का गंगा जल से जलाभिषेक करने का विशेष महत्व रहता है। गंगोत्री गंगा जल को लेकर जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। चिट्ठी और पार्सल पहुंचाने वाला डाक विभाग इस बार भी पवित्र गंगा जल श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराएगा। । गंगाजल का स्टाक प्रधान डाकघर बड़ौत में है।
विज्ञापन

डाक विभाग के बागपत मंडल अधीक्षक बीएल मीना ने बताया कि बागपत और शामली जिलों के 34 डाकघरों में गंगाजल भिजवा दिया गया है। शामली के 13 और बागपत के 21 डाकघरों में गंगाजल मिलेगा। कोई भी श्रद्धालु 30 रुपये में 200 एमएल की शीशी खरीद सकता है। कुछ लोगों ने दोनों जिलों के डाकघरों से गंगाजल की बिक्री भी शुरू कर दी है। प्रयास रहेगा कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए। सहायक अधीक्षक अजय कुमार जैन का कहना है कि भरपूर मात्रा में गंगाजल उपलब्ध है।
शामली जिले के इन डाकघरों में मिलेगा गंगाजल
एलम, कांधला, कैराना, झिंझाना, ऊन, थानाभवन, जलालाबाद, बाबरी, शामली के मुख्य डाकघर, शामली मंडी, गन्ना समिति शामली, बड़ा बाजार शामली, काका नगर शामली ।

बागपत के इन डाकघरों में मिलेगा गंगाजल
बागपत के मुख्य डाकघर, छपरौली, बड़ौत, बागपत, बिनौली, खेकड़ा, बालैनी, ढि कौली, किशनपुर बराल, दोघट, टीकरी, अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी, नेहरु रोड बड़ौत, नई मंडी बड़ौत समेत 21 डाकघरों में गंगाजल मिलेगा।
विज्ञापन


अलग से टीमें की गई है गठित
डाक विभाग के बागपत मंडल अधीक्षक बीएल मीना ने बताया कि सभी डाकघरों में गंगौत्री से मंगवाए गंगाजल की बिक्री के लिए अलग से टीमों को लगाया गया है। काउंटर पर कर्मचारियों की शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। शिवरात्रि तक इमरजेंसी में ही छुट्टियां मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें