फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी के बाद कभी धूप, कभी छाया

विज्ञापन
बरसात में छाता लगाकर गुजरती महिलाएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पिछले 48 घंटे से मौसम का मिजाज बदल रहा है। बुधवार की सुुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दिन में एक डिग्री और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी होने से पूरे दिन मिश्रित मौसम रहा। दिन का तापमान 32 डिग्री और रात के तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम आकाश में बादल छाए जाने के बाद ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई। शाम के समय बादलों की चाल और गर्जना देेर रात तक जारी रही। मध्य रात्रि शुरु हुई बूंदाबांदी- बुधवार की सुबह तक रुक-रुककर जारी रही। मौसम में बदलाव के चलते दिन का पारा एक डिग्री-रात के तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी के बाद बुधवार को आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे के बाद चिलचिलाती धूप निकलने से उमस भरी गर्मी रही। पूरे दिन कभी बादल और कभी धूप छाए रहे। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि बृहस्पतिवार से लेकर अगले मंगलवार तक झमाझम बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में घटता-बढ़ता तापमान का आंकड़ा
तारीख अधिकतम न्यूनतम
01 जुलाई 37 29 डिग्री सेल्सियस
02 जुलाई 38 29 डिग्री सेल्सियस
03 जुलाई 39 28 डिग्री सेल्सियस
04 जुलाई- 36 28 डिग्री सेल्सियस
05 जुलाई- 33 27 डिग्री सेल्सियस
06 जुलाई- 34 27 डिग्री सेल्सियस
07 जुलाई - 31 24 डिग्री सेल्सियस
08 जुलाई- 32 26 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें