फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 75 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा सोलर लाइट ट्रैप

Wed, 14 Jan 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद के किसानों को कीट नियंत्रण की दिशा में बड़ी सुविधा दी जा रही है। समेकित कीट प्रबंधन (आईपीएम) को बढ़ावा देने, रसायनिक दवाओं के प्रयोग को कम करने और मित्र कीटों के संरक्षण के उद्देश्य से किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर सोलर लाइट ट्रैप उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि जनपद को कुल 500 सोलर लाइट ट्रैप प्राप्त हुए हैं, जिन्हें खेतों में लगाने के लिए वितरित किया जाएगा। प्रत्येक विकास खंड को 100-100 सोलर लाइट ट्रैप का लक्ष्य दिया गया है। यह सुविधा किसानों को प्रथम आवक–प्रथम पावक के आधार पर दी जाएगी, जिसके लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक होगा।
सोलर लाइट ट्रैप की कुल कीमत 635 रुपये है, जिस पर विभाग द्वारा 75 प्रतिशत यानी 431 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस तरह किसानों को यह सोलर लाइट ट्रैप मात्र 204 रुपये में उपलब्ध होगा। कृषि विभाग के अनुसार सोलर लाइट ट्रैप से फसलों में हानिकारक कीटों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। बताया कि अधिक जानकारी के लिए माजरा रोड, शामली स्थित कार्यालय कृषि रक्षा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें