फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बारिश में मेरठ-करनाल हाईवे के पुल की मिट्टी खिसकी

Fri, 07 Aug 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
मेरठ करनाल हाइवे के पुल की खिसकी मिट्टी। संवाद
विज्ञापन
शामली। बारिश में मेरठ-करनाल-सहारनपुर हाईवे पर स्थित बधेव-गोहरनी पुल का साइड स्लोप धंस गया। पुल के किनारे की मिट्टी खिसककर नीचे सर्विस रोड पर आ गई, जबकि सर्विस रोड भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल पर बारिश के बाद हुए नुकसान ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि लगातार हो रही बारिश के चलते पुल के एक किनारे की मिट्टी अचानक खिसक गई। मिट्टी और मलबा नीचे सर्विस रोड पर फैल गया, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्विस रोड पर भी कई स्थानों पर दरारें और गड्ढे बन गए हैं।
किसान विदेश मलिक ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी पुल की ऐसी हालत होना चिंता का विषय है। मामले की तकनीकी जांच कराई जानी चाहिए। सपा के कैराना लोकसभा प्रभारी प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि पुल के किनारे का हिस्सा खिसकना और सर्विस रोड का टूटना गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है। इससे पूर्व भी हाईवे धंसने के साथ इसकी साइड गिर चुकी है।दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे भी बाबरी क्षेत्र में धंस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें