फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक साथ पहुंचे तीन शव पहुंचे तो रो पड़ा सोंहजनी उमरपुर

Thu, 13 Aug 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
जलालाबाद के सोंहजनी उमरपुर में शव पहुंचने पर लोगों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। करनाल जिले में ट्रैक्टर पलटने से सड़क के नीचे दबने से मरे दो भाइयों समेत तीनों लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव सोंहजनी उमरपुर पहुंचे तो परिजन बिलख उठे। परिजनों का विलाप देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। रात में परिजनों ने तीनों के शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया। परिवार में कमाने वाले थे हादसे में मारे गए तीनों लोग हादसे में मारे गए दोनों भाई अरशद व खालिद परिवार में बड़े थे। उनके पिता बुजुर्ग होने के कारण वे ही परिवार को चलाने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उधर, फजरू घर का मुखिया था और परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। सुबह हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन करनाल के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे दब गए थे पैर, लोगों ने खींचकर निकाला
हादसे में घायल अरशद और सोनू उर्फ इरफान ने बताया कि अचानक ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में गिर गया। जब तक वे कुछ समझ पाते तो ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और पल भर में ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में पलट गई। उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। उन्हें लगा कि जान बचना मुश्किल है। ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे गिरे तो खेत में पानी भरा होने से वे धंस गए और उन दोनों के पैर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें किसी तरह खींचकर बाहर निकाला। दोनों के पैर में गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें