फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोगवारों ने अलम जुलूस निकाला

Thu, 22 Oct 2015 12:46 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। मोहर्रम की सातवीं तारीख को शिया समुदाय के सोगवारों ने अलम जुलूस निकाला।
विज्ञापन

 
बुधवार को नमाज बाद कस्बे के मौहल्ला अंसारियान स्थित इमास बारगाह खुर्द से मोहर्रम की सातवीं तारीख को शिया सोगवारों  ने अलम जुलूस निकाला।  जुलूस इमाम बारगाह कला पुरानी घास मंडी मैदान पर आकर संपन्न हुआ। अलम जुलूस से पूर्व कस्बे के दोनों इमाम बारगाहों खुर्द और कला में मजलिसों का आयोजन किया।

इसमें ईरान से पहुंचे मौलाना मौहम्मद मेहंदी, मौलाना तहजीबुल हसन आजमगढ़ और शिया जामा मस्जिद कैराना के इमाम मौलाना सैय्यद अजदार हुसैन ने खिताब कर हजरत इमाम हुसैन और उनके परिवार के 72 शहीदों की कुर्बानी पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा हजरत इमाम हुसैन की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस्लाम को जिंदा रखने के लिए  अपने सारे खानदान की शहादत देकर अजीम मिशाल पेश की। इसमें सदाकत हुसैन, शबी हैदर, सैय्यद काजिम हुसैन, नासिर हुसैन, सरदार हुसैन, सैय्यद रजब अली, सैय्यद मौहम्मद मेहंदी, वसी हैदर, नादिर हुसैन, रोशन अली, हुसैन हैदर, बाकर अली, आसिफ अली, अबरार हुसैन, रहीस हैदर, मेहरबान अली आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें