पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शामली पुलिस लाइन में शहीद पुलिस कर्मियों को याद किया गया तथा तथा उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। शुक्रवार को शहीद दिवस के अवसर पर शामली पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एसपी डा. अजयपाल ने शहीद हुए सभी पुलिसकर्मियों को याद किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे प्रदेश में शहीद हुए 107 पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि के रूप में सलामी दी गई। इस दौरान एएसपी अनिल कुमार झा, सीओ सिटी निशांक शर्मा, सीओ थानाभवन, सीअेे झिंझाना, आरआई मौजूद रहे।