फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी का पुतला फूंका, नारेबाजी की

विज्ञापन
शामली में विजय चौक पर बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला जलाते हिन्दू जागरण मंच के सदस्य। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी बंगाल में आरएसएस के बंधु प्रकाश उसकी गर्भवती पत्नी व सात साल की बच्चे की निर्मम हत्या के विरोध में जिले के हिंदूजागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने विजय चौक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारे बाजी करते हुए पुतले को दहन किया।
विज्ञापन

रविवार को हिंदूजागरण मंच के जिलाध्यक्ष संजीव चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता विजय चौक पर एकत्र हुए और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुतले का दहन कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने संघ कार्यकर्ता बंधु प्रकाश उसकी गर्भवती पत्नी व सात साल की बच्चे की निर्मम हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
इस दौरन जिला महामंत्री संदीप वशिष्ठ, युवा जिलाध्यक्ष प्रवीण शास्त्री, नगर अध्यक्ष संजीव कुमार, रोहित बालियान, हर्षित वर्मा, रविकांत, राजेंद्र चौहान, अनुज कुमार, नीरज, अवनीश कुमार, अवनीश, अंग्रेज, प्रदीप कपिल, नीशा शर्मा, स्नेहा देवी, भावना, सगीता, सुरक्षादेवी, प्रेमकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें