फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरी कोठरी में रोशनदान है शिक्षित व्यक्ति

Sun, 28 Jan 2018 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। चंडीगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश मोहम्मद ताहिर ने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए अच्छी सोसायटी होनी चाहिए। शिक्षित व्यक्ति अंधेरी कोठरी में रोशनदान होता है। लिहाजा शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाकर शिक्षित समाज का निर्माण करना चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को कैराना के झाड़खेड़ी रोड स्थित द न्यू हाईट्स एकेडमी में शिक्षा के महत्व एवं गुणवत्ता पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंडीगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश मोहम्मद ताहिर ने दीप प्रज्वलित करके किया गया। न्यायाधीश मोहम्मद ताहिर ने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति का शिक्षित होना जरूरी है। शिक्षा फर्श से अर्श तक पहुंचा देती है, जबकि अशिक्षित व्यक्ति का जीवन अंधेरे जैसा होता है।

उन्होंने कहा कि हमें अपने नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें बेहतर शिक्षा दिलानी चाहिए, जिससे आने वाले समय में वह राष्ट्रहित में अपनी सेवाएं दे सकें तथा परिवार का गुजर-बसर कर सके। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए भी एक न्यायाधीश होना चाहिए। जानिसार अहमद एडवोकेट ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करने के लिए अध्यापक की जिम्मेदारी के साथ-साथ उनके माता-पिता के सहयोग की भी आवश्यकता होती है। प्रधानाचार्या मोनिका डिसुजा ने कहा कि समाज को हथियार से नहीं, बल्कि एक कागज और कलम से बदला जा सकता है। स्कूल के अध्यक्ष इमरान सिद्दीकी ने कहा कि अगर हम लोग समाज में अच्छी शिक्षा की गुणवत्ता चाहते हैं, तो हम सभी को बढ-चढ़ कर सहयोग करना चाहिए। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें