फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकौती गांव में बूथ कैप्चरिंग का प्रयास

Fri, 30 Oct 2015 01:14 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला पंचायत के वार्ड सात के प्रत्याशी विनोद निर्वाल ने समर्थकों के साथ गांव सकौती में बूथ कैप्चरिंग का प्रयास किया, जिससे हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रत्याशी व समर्थकों पर लाठियां भांजी, जिसके बाद प्रत्याशी विनोद निर्वाल समर्थकों के साथ भाग निकला।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चुनाव के दौरान वार्ड सात से प्रत्याशी विनोद निर्वाल दोपहर दो बजे समर्थकों के साथ गांव सकौती के प्राइमरी विद्यालय में बने बूथ पर पहुंचे, जहां उन्होंने समर्थकों के साथ बूथ कैप्चरिंग कर ठप्पे मारने शुरू कर दिए, जिसका अन्य एजेंटों ने विरोध किया, तो उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी, जिससे वहां हंगामा हो गया।

 सूचना मिलते ही एसपी विजय भूषण पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और विनोद निर्वाल व उसके समर्थकों पर लाठियां भांजी। इसके बाद विनोद निर्वाल वहां से भाग निकला। एसपी ने कहा कि विनोद निर्वाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर गांव नाई नगला नवीन में प्रत्याशी की वोट डालने आए ग्रामीण के साथ कहासुनी हो गई, जिससे हंगामा हो गया। सूचना पर एडीएम शामली पहुंचे और प्रत्याशी को वहां से भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें