फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर छह साल के बच्चे की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस बल तैनात

Wed, 19 Aug 2020 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव बन्तीखेडा में बच्चे की मोत के बाद लगी भीड - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शामली में बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा में घर के बाहर खेल रहा छह साल का बच्चा ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर कुचला गया। बालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को गांव बंतीखेड़ा में आतिफ(6) पुत्र इकराम घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय गली से होकर गांव का व्यक्ति खाली ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहा था। उसी समय बालक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर कुचल गया। बालक की मौके पर मौत हो गई।

बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


यह मामला अलग-अलग दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। चालक को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें