छह साल के बच्चे से कुकर्म का आरोप
झिंझाना। दो युवकों पर बहला फुसलाकर छह साल के बच्चे से कुकर्म का आरोप लगाया है। बच्चे के चाचा ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि शनिवार सुबह उसका छह वर्षीय भतीजा घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव के ही दो युवक उसके भतीजे को बहला फुसलाकर गांव के बाहर घेर में ले गए और उसके साथ कुकर्म किया। भतीजे ने घर पहुंचकर अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इस मामले में व्यक्ति ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
कार्यवाहक थाना प्रभारी रुप किशोर शर्मा ने बताया बच्चे के साथ दो युवकों द्वारा कुकर्म की तहरीर मिली है। बच्चे को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है।