थानाभवन। गन्ना सहकारी समिति की बोर्ड बैठक में गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मिलों से गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा है। ऐसे में किसानों को बहन-बेटियों की शादी में भी दिक्कत आ रही है। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि किसानों की बहन व बेटियों की शादी में किसान को गन्ना भुगतान का 70 से 80 फीसदी तक पैसा दिया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
शनिवार को नगर पंचायत सभागार में बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 के खर्चों व 2020-21 के बजट पर चर्चा की गई। इसके बाद गन्ने का भुुगतान, नए बीज, गोदाम पर खाद व दवाई के विषय पर चर्चा हुई। समिति की घट रही कर्मचारियों की संख्या पर भी विचार करते हुए जल्द कर्मचारियों की संख्या पूरी करने की मांग की गई। बैठक के दौरान बहन-बेटियों की शादी में 80 फीसद तक भुगतान की मांग की गई, जिन पर मिल अधिकारियों ने जल्द इस व्यवस्था को लागू करने का आश्वासन दिया गया।
गन्ना समिति के चेयरमैन अशोक चौधरी ने कहा कि मिल व समिति ने निर्णय लिया है कि जब तक एक-एक किसान का गन्ना शुगर मिल में नहीं पहुंचता तब तक शुगर मिल चलाई जाएगी। सभी किसान नियमित रूप से अपने बांड के अंतर्गत शुगर मिल तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा लगाने पर सभी डेलीगेट्स एवं किसानों ने सहमति जताई। इस मौके पर गन्ना परिषद के चेयरमैन जयप्रकाश, देशपाल प्रधान, नरेश तोमर, डॉयरेक्टर तफरूज, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र राणा, सुभाष सैनी, जितेंद्र राणा, हरवीर प्रधान, गन्ना समिति के सचिव भास्कर रघुवंशी सहित सभी डेलीगेट्स मौजूद रहे।
---------
समिति की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा
थानाभवन। बोर्ड बैठक में किसानों ने जमकर हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि शुगर मिल और समिति की ओर से न ही समय से किसानों को पर्चियां उपलब्ध कराई जा रही है और न भुगतान हो रहा है। आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में काफी मशक्कत के बाद समिति और शुगर मिल के अधिकारी किसानों को समझाने में सफल हुए।