फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वाहन सीज, सवा लाख का जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। एआरटीओ और रोडवेज के एआरएम ने संयुक्त रूप से डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। छह वाहनों को सीज और एक बस का चालान किया गया। करीब सवा लाख का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

बुधवार को एआरटीओ मुंशी लाल, रोडवेज के एआरएम आयुष भटनागर कैराना में कांधला तिराहे पर पहुंचे। टीम को देखकर कई डग्गामार वाहन चालक फरार हो गए। इस दौरान टीम ने पानीपत रूट पर डग्गामारी में चलने वाली दो गाड़ियों को सीज कर दिया। इसके अलावा तीन टेंपो सीज किए गए। कांधला रोड पर एक सवारी बस का चालान किया गया। साथ ही इंड्रस्टियल एरिया में बरात के परमिट पर सवारी ढो रही एक बस को सीज किया गया। एआरटीओ मुंशी लाल ने बताया कि कैराना में डग्गामारी के खिलाफ रोडवेज एआरएम के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें