कांधला। कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में लावारिस कुत्तों ने हमला कर छह लोगों को घायल कर दिया। सभी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने सभी घायलों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए और दवाइयां दीं।
कांधला के मोहल्ला शेख जादगान निवासी जफर, गांव किवाना के अंकुर, गांव मतनावली की शैली, गांव कनियान के तेजस, गांव डूंगर के आर्यन और गांव किवाना की राजबाला को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। इन सभी घायलों को उनके परिजनों द्वारा अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार और एंटी रेबीज के इंजेक्शन दिए गए। डॉक्टरों ने बताया कि कुत्ते के काटने के मामलों में तत्काल उपचार कराना महत्वपूर्ण है।
समय पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने से संक्रमण के खतरे को टाला जा सकता है। स्थानीय निवासी रईस बेग ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके कारण आए दिन हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। संवाद