फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक्स पीने से छह की हालत बिगड़ी

Sun, 08 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गुज्जरपुर में कोल्ड ड्रिंक्स पीने से परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में सभी को नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में पुलिस से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


गांव गुज्जरपुर निवासी शहजाद ने अपने बच्चों को गांव के एक दुकानदार के पास भेजकर एक कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल मंगाई। परिवार के सभी लोगों ने एक साथ बैठकर पी। ठंडा पीने के कुछ ही क्षणों के बाद परिवार के सभी लोगों की हालत अचानक बिगड़ गई। सभी लोगों को उल्टी की शिकायत हुई।

शहजाद, उसकी पत्नी , मॉ नूरजहां, बेटे अमन और नगमा को नगर के प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने दुकानदार से मामले की जानकारी ली तो दुकानदार भी मौके से फरार हो गया। परिजन बची हुई कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की शिकायत कर दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, थानाध्यक्ष साहब की सिंह कहना है कि मामले की शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें