शामली सीएचसी में निरिक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : SHAMLI
छह सदस्यीय टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
शामली। राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग से भेजी गई छह सदस्यीय टीम ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर सभी सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में सभी सेवाएं दुरुस्त और सुचारु मिलीं।
राज्य सरकार की ओर से छह सदस्यों की टीम शामली जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पहुंची। टीम ने सीएससी शामली का निरीक्षण किया। टीम ने जिला अस्पताल के महिला वार्ड, एक्स-रे रूम, पर्ची कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी सेवाओं का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में आए मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में अच्छे व्यवस्था के लिए डॉक्टरों की प्रशंसा की। जिला अस्पताल में सभी सेवाएं चालू मिली है। टीम में शामिल डॉक्टर नीरज गौतम ने बताया कि जिला अस्पताल में सभी सेवाएं दुरुस्त मिलीं। जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर और स्टाफ ड्यूटी पर मौजूद मिले।
शामली सीएचसी में निरिक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम- फोटो : SHAMLI