फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत आठ और नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद में कोरोना पॉजिटिव के आठ नए केस मिले हैं। इनमें सात नए केस शामली में अलग-अलग मोहल्ले में मिले हैं, जबकि एक केस झिंझाना क्षेत्र में मिला है। उधर, कोविड अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव नौ लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव के 41 केस हो गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में मेरठ मेडिकल से आई सैंपलों की रिपोर्ट में जनपद के महिला समेत आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक व्यक्ति के सैंपल की जांच ट्रू नेट मशीन से की गई है जिसमें वह पॉजिटिव मिली है। इनमें चार लोग शहर के जवाहर गंज मंडी में मिले हैं, एक कमला कालोनी, एक जैन मोहल्ला और एक व्यक्ति सरवरपीर मोहल्ले का निवासी है। इनके अलावा झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार रात को सात लोगों की और बुधवार को एक व्यक्ति के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम ने बताया कि कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव नौ लोगों के ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर उन्हें घर भेज दिया है। उन्हें अभी घर पर क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 41 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें