दो फोरलेन को जोड़ने वाली छह किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण
शामली। मेरठ-करनाल मार्ग से पानीपत-नगीना-कोटद्वार मार्ग को जोड़ने वाली छह किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण होगा। यह सड़क 3.75 मीटर चौड़ाई की होगी। तीन करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क निर्माण के लिए शासन से लोक निर्माण विभाग को 30 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हो गई है। प्रदेश के गन्ना विकास और चीनी उद्योग के मंत्री सुरेश राणा ने मेरठ करनाल मार्ग पर टिटौली गांव के पास रजवाहे पर इस सड़क शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही शासन से इस सड़क की धनराशि लोक निर्माण विभाग को प्राप्त हो जाएगी।
रविवार को थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के टिटोली गांव के निकट मेरठ-करनाल मार्ग से पानीपत-नगीना-कोटद्वार मार्ग को जोड़ने वाली छह किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की गन्ना विकास और चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने आधारशिला रखी। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण पर तीन करोड़ की लागत से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योगी और मोदी सरकार में जिले में विकास का पहिया दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के 34 माह के विकास कार्यों ने पिछली तीन सरकार के विकास कार्यों को पीछे छोड़ दिया है।
शिलान्यास समारोह में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह, भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, राजीव शास्त्री, सूर्यवीर सिंह, कंवरपाल प्रधान, जयपाल प्रधान, गुल्लू कसेरवा, संजीव कश्यप, बिंदर चौधरी, जगपाल प्रधान, सत्यप्रकाश शर्मा, रोहताश सिंह, कुशलपाल सिंह, बालेंद्र सिंह, विक्की टिटौली, डॉक्टर पद्म कश्यप, रोहित विश्वकर्मा, विदुर टिटौली, गौरव प्रधान मौजूद रहे।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल यह सड़क तीन मीटर है। यह सड़क 3.75 मीटर चौड़ाई की बनाई जाएगी। शासन से अभी तक 30 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। शीघ्र ही इस सडक की अवशेष धनराशि प्राप्त हो जाएगी।
शामली क्षेत्र के गांव टिटौली में सडक का शिलान्यास में भाग लेते ग्रामीण- फोटो : SHAMLI