अधिकारियों ने व्यापारियों को 30 रन से हराया
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से रविवार को व्यापारी और अधिकारियों की टीम के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। अधिकारी वर्ग की टीम ने व्यापारियों को 30 रन से हराकर सद्भावना ट्राफी पर कब्जा किया।
शहर के बीएसएम स्कूल के मैदान में मैच कस आयोजन किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने टॉस उछाला। अधिकारी वर्ग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने कैप्टन सूबेदार पवन कुमार भाटी की कप्तानी में खेलते हुए 241 रन बनाए और व्यापारियों को जीत के लिए 242 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए व्यापारियों की टीम ने कड़ा मुकाबला किया। कप्तान गौरव मित्तल ने अर्धशतक लगाकर कप्तान की पारी खेली लेकिन बाकी खिलाड़ी उनका साथ नहीं दे सके। व्यापारी टीम केवल 211 रन ही बना सकी और अधिकारी वर्ग ने 30 रनों से मैच जीत लिया।
विजेता और उपविजेता टीमों को व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तनु काकरान रहे। सर्वश्रेष्ठ बॉलर रूपेश गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ फील्डर कुलदीप विश्वकर्मा रहे। मैच रेफरी नागेंद्र चौधरी रहे। इस मौके पर सिद्धार्थ गौरव उपायुक्त, प्रदुमन चौधरी एसी वाणिज्य कर विभाग, एनआईसी प्रभारी अश्वनी शर्मा, वाणिज्य कर उपायुक्त प्रकाश चंद्र प्रकाश, व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ,नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे। व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से व्यापारियों एवं अधिकारियों के बीच आपसी सद्भावना प्रबल होती है।
सेवानिवृत्त रेलवे अधीक्षक संजीव शर्मा, व्यापारी नेता रवि संगल, कंवरवीर सिंह कांबोज, मनोज मित्तल, शिवांक, पवन गोयल, रमेश विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, यशपाल पंवार, सरदार गुरजीत सिंह, नितिन गर्ग, अमित जैन, अमित गर्ग के अलावा मैदान तैयार कराने में सोनू तेजवीर का सहयोग रहा।
शामली बीएसएम स्कूल में सद्वभावना क्रिकेट मैच खेलते अधिकारी- फोटो : SHAMLI
शामली बीएसएम स्कूल में सद्वभावना क्रिकेट मैच देखते व्यपारी व अधिकारी- फोटो : SHAMLI
शामली बीएसएम स्कूल में सद्वभावना क्रिकेट मैच में विजई टीम को ट्रॉफी देते व्यापार मंडल के अध्यक?- फोटो : SHAMLI