फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिलाओं समेत छह कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद में कोरोना पॉजिटिव के छह नए केस मिले हैं। इनमें तीन एक ही परिवार के सदस्य हैं। शामली में अलग-अलग स्थानों से तीन महिलाओं समेत पांच लोग मिले हैं, जबकि एक व्यक्ति झिंझाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। उधर, कोविड अस्तपताल में भर्ती एक व्यक्ति के ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में एक्टिव केस की संख्या 35 हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को मेरठ मेडिकल से आई सैंपलों की रिपोर्ट में जनपद में कोरोना पॉजिटिव के छह नए मामले सामने आए हैं। इनमें शामली के बड़ा बाजार निवासी एक परिवार के तीन सदस्यों के सैंपलों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें परिवार की दो महिलाएं और एक युवक शामिल हैं। इनके रैंडम सैंपल लिए गए थे। इसके अलावा शहर के मोहल्ला रामशाला निवासी 12 वर्षीय किशोर के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसका भी रैंडम सैंपल लिया गया था। मोहल्ला गणेश चौक में 82 साल की वृद्धा भी कोरोना पॉजिटिव मिली है।
इसके अलावा झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनके भी रैंडम सैंपल लिए गए थे। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। इन सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम ने बताया कि कोविड अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति को उपचार के बाद ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। उसे अभी घर पर क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। इस तरह से जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 35 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें