शामली मौहल्ला आर्य पुरी में आपस में झगडा करती युवतियां व मौके पर लगी भीड
- फोटो : SHAMLI
सरेराह युवती की पिटाई, बेहोश
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी में तीन युवतियों ने सरेराह एक युवती के साथ जमकर मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। मारपीट में घायल युवती बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे, लेकिन वे युवती को छुड़ाने के बजाए तमाशबीन ही बने रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को कोतवाली ले गई और परिजनों को जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर झिंझाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी युवती शामली में घरेलू सामान खरीदने आई थी। नया बाजार में जब वह दुकान पर सामान खरीद रही थी, तो उसी समय अन्य तीन युवतियां भी सामान खरीदने पहुंची। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी झड़प हो गई। इसके बाद युवती वीवी इंटर कॉलेज रोड होते हुए आर्यपुरी मोहल्ले से जा रही थी। पीछे से आई तीनों युवतियों ने उसे पकड़ लिया और उसका मोबाइल छीनकर सड़क पर पटककर तोड़ दिया। इसके बाद तीनों युवतियों ने मिलकर उस युवती से मारपीट शुरू कर दी। करीब पांच मिनट तक दोनों के बीच मारपीट होती रही। लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, लेकिन किसी ने युवतियों को नहीं छुड़ाया और तमाशबीन बनी रही। मारपीट के दौरान युवती बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। इसके बाद तीनों युवतियां मौके से फरार हो गई। कुछ देर बाद युवती को होश आया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि इस युवतियों के बीच मारपीट हुई थी। युवती के परिजनों को सूचना दी गई है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सोमवार को शामली में नाला रोड निवासी रेडीमेड की दुकान पर कपड़े ,खरीदने गई थी। कुछ कपड़े न मिलने पर दुकान पर मौजूद कर्मचारी आबिद ने दुकान का कार्ड देकर उस पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर दिया और कहा कि कॉल कर कपड़े के बारे में पूछ लेना। युवती ने मंगलवार को फोन कर कपड़े के बारे में पूछा। आरोप है कि दुकान के कर्मचारी ने उसके साथ अश्लील बात करने लगा, जिस पर उसने फोन कट कर दिया और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद युवती अपने भाई के साथ दुकान पर पहुंची और शिकायत की तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए अपने साथियों को बुलाकर मारपीट करने की कोशिश की। कोतवाली के एसएसआई सत्यनारायण दहिया ने बताया कि पीड़ित युवती की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी आबिद, निवासी नानुपुरा को हिरासत में ले लिया है।
शामली मौहल्ला आर्य पुरी झगडे में बेहोस पडी युवती- फोटो : SHAMLI