प्रभारी मंत्री सहित कई नेताओं ने रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी
थानाभवन। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के आवास पर प्रभारी मंत्री अजित पाल सिंह, वन राज्यमंत्री अनिल शर्मा, मंत्री गिरीश यादव, विधायक पंकज सिंह व मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक ने पहुंचकर उनके पिता ठाकुर रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान रमेश मिश्रा विधायक जौनपुर, सीपी शुक्ला विधायक बस्ती, नंदकिशोर गुर्जर विधायक लोनी, अमरकांत राणा, डॉक्टर प्रवीन कंबोज, राकेश प्रताप पीलीभीत, केके सिंह अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा, जगत सिंह पूर्व विधायक, अमन शुक्ला, अजय प्रताप सिंह निदेशक गन्ना विभाग, ठाकुर अनूप सिंह पूर्व बार संघ अध्यक्ष, श्रीमोहन तायल, अनिल मलिक, आशुतोष पांडेय, ज्ञानचंद सिंघल, बृजराज गिरि जिलाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी मेरठ, सलिल द्विवेदी, मुकेश राणा, नौशाद चेयरमैन झिंझाना, अशोक बालियान, नरेश सिरोही, अमित प्रमुख, पूनम कौशिक, राजकुमार, ठाकुर मानवीर सिंह, सरिता चौधरी, समरपाल सिंह, दुर्गेश तोमर, अंकुर राणा आदि मौजूद रहे।
थानाभवन में गन्ना मंत्री सुरेश राणा के पिताजी रण्वीर सिंह रणवीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने - फोटो : SHAMLI