फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अंकित हत्याकांड में गायक भूपेंद्र गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
अंकित हत्याकांड...पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी गायक भूपेंद्र।
विज्ञापन
शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले गुरुग्राम निवासी गायक भूपेंद्र ढींगरा को पुलिस ने बुधवार को बंगलूरू से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सोशल मीडिया पर सब्सक्राइबर और व्यूज बढ़ाने के चक्कर में उसने हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

26 अगस्त को शाामली शहर की नाला पटरी स्थित जिम से बाहर निकलते समय चार हथियारबंद बदमाशों ने बंतीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद गायक भूपेंद्र ढींगरा के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने अंकित की हत्या की जिम्मेदारी ली।
एसपी ने बताया कि भूपेंद्र गुरुग्राम की कृष्णा कॉलोनी का निवासी है और वर्तमान में बंगलूरू, कर्नाटक में रह रहा था। पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार किया है। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र के खिलाफ धमकी देने, गाली गलौज और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन धाराओं में अधिकतम सात साल की सजा का प्रावधान है।पूछताछ में बताया- प्रसिद्धि पाने के लिए किया पोस्ट
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह और एएसपी सुमित शुक्ला ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में बताया कि पूछताछ में भूपेंद्र ने बताया कि वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है और हरियाणवी गाने भी गाता है। उसे जानकारी थी कि चर्चित आपराधिक घटनाओं से संबंधित पोस्ट वायरल होने पर सोशल मीडिया पर अधिक लोगों का ध्यान आकर्षित होता है। इसी वजह से सब्सक्राइबर और व्यूज बढ़ाने के लालच में उसने अंकित बलियान हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला वीडियो पोस्ट किया। एसपी केे अनुसार पोस्ट का वास्तविक हत्याकांड से कोई संबंध नहीं पाया गया है। आरोपी वर्तमान में बंगलूरू के एक होटल में खाना बनाता था। वहीं से उसे गिरफ्तार किया है।
कभी बंगलूरू तो कभी पटना घूम रहा था : पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए गुरुग्राम और अन्य स्थानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन वह कभी बंगलूरू तो कभी कर्नाटक और बिहार के चक्कर काट रहा था।
वांछित आरोपियों की तलाश में करनाल में दी दबिश : एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक लाख रुपये के इनामी वांछित सत्यम और आर्यन की तलाश में पुलिस ने करनाल में दबिश दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दो माह पूर्व ही किया था प्रेम विवाह
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने फरीदाबाद की युवती से दो माह पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। वह हत्याकांड के बाद चार से पांच बार सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आकर दोस्तों के साथ बैठक भी कर चुका था। हर बार वह अंकित हत्याकांड को लेकर पुलिस के खिलाफ ही बोलता था। आरोपी ने कहा कि उसे नहीं पता था कि वीडियो वायरल करने के कारण पुलिस उसे पकड़ लेगी। उसने पुलिस से कहा कि अब भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करेगा।
दो दिन पूर्व ही अंकित के नाम का गाना किया था रिलीज
शामली। आरोपी ने बताया कि उसने दो दिन पूर्व ही अंकित के नाम का भरी कोर्ट में गोली मारेंगे पार्ट टू गाना भी रिलीज किया था। बताया कि अंकित की वीडियो वायरल करने से पहले उसके सब्सक्राइबर सिर्फ 28 थे, जो बाद में बढ़कर सात हजार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें