फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्वर बेल्स में लगी मॉक संसद

Wed, 02 Dec 2015 12:50 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सिल्वर बेल्स स्कूल में सीबीएसई द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों में मॉक संसद का आयोजन किया। इसमें कक्षा 12 के छात्र- छात्राओं ने सत्ताधारी पक्ष और कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने विपक्ष की भूमिका निभाई। इसमें मृत्यु दंड देना अन्यायपूर्ण है विषय पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को सिल्वर बेल्स स्कूल में संसद का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में  विधायक सुरेश राणा पहुंचे। इस अवसर पर  प्रार्थना सभागार को संसद की तरह सजाया। इसमें कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं के बीच चर्चा हुई। स्पीकर की भूमिका में गार्गी मित्तल एवं पक्ष के सदस्यों की भूमिका में उत्सव गुप्ता, अर्जुन पवन, खुशी भंडारी, पलक जैन, बिंदिया आदि ने विचार रखे।

 इस दौरान विपक्ष में तान्या राणा, नमित बंसल, आलोक सेन शर्मा, आरजू मित्तल ने विचार रखे।  कार्यक्रम के अंत में सुरेश राणा ने सदन के अनुशासन एवं आचरण संबंधी जानकारियां छात्र-छात्राओं को दी। उन्होंने कहा  संसद एक महत्वपूर्ण स्थान है, जहां से संपूर्ण देश का संचालन होता है। उन्होंने अपने अनुभवों को छात्रों के साथ बांटा और छात्र- छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  इस मौके पर  अजय संगल,  प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें