फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर, बस अड्डे, रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा

विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनें। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सामान्य हुआ शहर, बस अड्डे, रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा
विज्ञापन

शामली। जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को शहर फिर से सामान्य हो गया। दुकानें, कारखाने सब खुले। अधिकांश बाजारों में ग्राहकों की चहल पहल थी। सहारनपुर में लॉक डाउन के कारण आशंकित लोगों ने घर के लिए जरूरत का सामान भी खरीदा, लेकिन बस और ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्री परेशान रहे। सरकारी अस्पतालों की तरह निजी चिकित्सकों ने भी मंगलवार से सामान्य ओपीडी सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया है।
- कुछ दिन का राशन तो रखना पड़ेगा
शहर के गांधी चौक बाजार में किराना की दुकानों पर भीड़ थी। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्राहक भी सामान खरीद रहे थे। रामशरण ,दीपचंद और दीपक शर्मा ने बताया कि सहारनपुर में लॉक डाउन हो गया है। घर में कुछ दिनों का राशन ले जाकर तो रखना पडेगा।
विज्ञापन

- शामली डिपो रोडवेज अड्डा
दिल्ली रोड बस स्टैंड पर रोडवेज बसें खाली खड़ी थी। हरियाणा की कुछ सवारियां बसों के इंतजार में बैठी थी। कुछ ने वहां कार्यालय जाकर भी बसों के बारे में पूछा लेकिन बता दिया गया कि बसें 25 मार्च तक बंद हैं। प्राइवेट बसों का संचालन भी बंद रहा। दो तीन महिलाएं और कुछ युवक बैग लिए आए। एक महिला ने कैराना के लिए बस के बारे में पूछा लेकिन यहां मौजूद यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि 25 तक बसें बंद हैं।
- बस चालक, परिचालकों को घर भेजा
शामली डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि 25 मार्च तक बसें बंद हैं। उनके डिपो में 23 अनुबंधित बसें हैं। उन पर तैनात चालक परिचालकों को घर भेजा गया है। इमरजेंसी स्टाफ को ही बुलाया जा रहा है।
- रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा
शहर के रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। बुकिंग खिड़की भी बंद थी। वेटिंग रूम सूना था। स्टेशन के बाहर पांच छह यात्री बैठे थे। स्टेशन मास्टर केबिन खुला था। बताया गया कि ट्रेनें फिलहाल 31 मार्च तक बंद हैं।
- रेस्टोरेंट पर ताला
शहर के रेस्टोरेंट भी बंद हो गए हैं। सभी होटल और रेस्टोरेंट पर ताले लटके रहे। दरअसल लोगों ने भी सजगता दिखाई है वे बाहर के खाने पीने के सामान से बच रहे हैं जो एक अच्छा संदेश है।
- आईमए का फैसला, लैब और इमरजेंसी सेवा रहेंगी जारी
शामली। सरकारी की तरह अब निजी चिकित्सक भी जर्नल ओपीडी नहीं करेंगे। केवल इमरजेंसी मरीजों को ही देखा जाएगा। उसके लिए सामान्य मरीज की तरह ही फीस ली जाएगी।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बैठक कर कई निर्णय लिए हैं। एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर अजय सैनी ने बताया कि आईएमए की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुक्रम में 31 मार्च तक एसोसिएशन के डॉक्टर सामान्य निजी ओपीडी नहीं करेंगे। केवल लैब की जांच और इमरजेंसी मरीजों की ओपीडी और इमरजेंसी सर्जरी होगी। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों से किसी तरह का अतिरिक्त या इमरजेंसी शुल्क नहीं लिया जाएगा। केवल सामान्य फीस ली जाएगी। एसोसिएशन ने ये भी अपील की है कि लोग छोटी बातों पर अस्पतालों की तरफ ना भागे अपने घरों में ही सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें