झिंझाना। कस्बे के खाटू श्याम परिवार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर काॅलेज के मैदान में चतुर्थ वार्षिक उत्सव में बाबा खाटू श्याम का जागरण कराया गया। जागरण में गायकों द्वारा बाबा का गुणगान किया गया। जिसमे भक्तों ने भजनों पर झूमते हुए धर्म लाभ उठाया।
जागरण का शुभारंभ श्रद्धालुओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जागरण में गायक हर्ष गोयल कुरुक्षेत्र के भजन श्याम बाबा श्याम बाबा तेरे पास आए हैं चरणों पर तेरे अरदास लाए हैं, सच्चा है दरबार तुम्हारा, खाटू श्याम हमारा।
वहीं सौरभ वर्मा शामली ने भी शानदार प्रस्तुति से लोगों को श्याम बाबा के भजनों से भाव विभोर किया। परविंदर पलक फतेहाबाद ने मेरे मालिक तेरे जग का अंदाज निराला है भक्तों को पीना पड़ा यहां जहर का प्याला है और वह कभी नजर जिनको तेरा सहारा है वह जो भी दरबार में आया वह अब तुम्हारा है। मेरे मालिक मेरे दाता तेरा सहारा है।
मौके पर अभिनय गर्ग, अनिल संगल, रजत गर्ग, वंश संगल, विपिन गुप्ता, अमित संगल, संजीव गोयल, आयुष गुप्ता, सलभ गुप्ता, संदीप, नीरज संगल, अमित गोयल, अनमोल अग्रवाल, सुमित, धीरज, रेणू, अर्पित संगल का विशेष सहयोग रहा।