फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दरोगा समेत चार गिरफ्तार, प्रेमिका को बाल सुधार गृह भेजा

Wed, 16 Oct 2024 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला दयानंदनगर में बिजनौर पुलिस की हिरासत में प्रेमी युवक की मौत पर पुलिस ने दरोगा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि नाबालिग प्रेमिका को बाल सुधार गृह भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में किशोरी के पिता, चाचा और ममेरे भाई है। इनमें ममेरा भाई भी यूपी पुलिस में सिपाही है जो बरेली में तैनात है।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के स्योहारा थाने में तैनात दरोगा सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव व महिला कांस्टेबल अन्नू के साथ अंबाला से प्रेमी युगल को बरामद किया था। पुलिस टीम के साथ प्रेमिका के परिजन भी थे। रविवार रात को शामली में गाड़ी खराब होने पर दरोगा सभी को अपने शामली के मोहल्ला दयानंद नगर स्थित घर ले गया था।
रात में 19 वर्पीय प्रेमी दीपक निवासी गांव गल्लाखेड़ी थाना स्योहरा जिला बिजनौर की मौत हो गई थी। दरोगा उसका शव लेकर शहर कोतवाली पहुंचा था। सोमवार देर रात में मृतक दीपक के पिता अरविंद की तरफ से शहर कोतवाली में थाना स्योहारा थाने पर तैनात दरोगा सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव व कांस्टेबल अन्नू के खिलाफ हत्या की साजिश में शामिल होने और किशोरी, उसके पिता, चाचा, मामा के लड़के के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

प्रेमिका के मामा का लड़का मुरादाबाद का निवासी है और यूपी पुलिस में सिपाही है, वह वर्तमान में बरेली में तैनात है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में दरोगा सुनील कुमार, प्रेमिका के पिता, चाचा और मामा के लड़के को गिरफ्तार कर चालान कर दिया जबकि प्रेमिका के नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह मेरठ भेजा गया है। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लखनऊ से पूरे मामले का ब्योरा किया तलब
शामली। प्रेमी की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में लखनऊ के अधिकारियों ने पूरे मामले का ब्योरा तलब किया है। साथ ही मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करन को कहा गया है। उधर, कोतवाली पुलिस ने भी लापरवाही की प्रथम दृष्टया रिपोर्ट सीओ को भेजी है, जिसमें दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण मौत होने की बात कहीं गई है। इस मामले में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को एसपी बिजनौर पहले ही निलंबित कर चुके हैं।
परिवार के सदस्य बोले, अभी भी दी जा रही धमकी
मृतक के ताऊ का कहना है कि परिवार के सदस्यों को अभी भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसके कारण परिवार के लोग दहशत में है। आरोप है कि पुलिस ने दीपक को हिरासत में लेने के बाद बेरहमी से उसकी पिटाई की थी। पिटाई के निशान भी दीपक के शरीर पर होने का दावा किया है। परिवार ने जान माल की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें