फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचालित मिले तीन ईट भट्ठों को बंद कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने क्षेत्र के गांव जसाला, किवाना और रामपुर खेड़ी में तीन ईंट भट्ठों पर पहुंचकर जांच की। टीम को तीनों र्इंट भट्ठे चालू मिले। तीनों को बंद करा दिया गया है। अधिकारियों की छापेमारी से र्इंट भट्ठा मालिकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एनजीटी ने ईंट भट्ठे बंद करने के आदेश दे रखे हैं। भट्ठे बंद करने के आदेश के बाद भी क्षेत्र के गांव मखमूलपुर निवासी डॉ. इंद्रपाल ने क्षेत्र के गांव जसाला में अपने ईट भट्ठे को चालू कर दिया था। जबकि गांव किवाना निवासी रामबीर ने क्षेत्र के गांव रामपुरखेड़ी और राममेहर ने गांव किवाना में लगे अपने-अपने ईट भट्ठे संचालित कर लिए थे। क्षेत्र के कई लोगों ने तीनों ईट भट्ठों के चालू हो जाने की शिकायत उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुजफ्फरनगर के अधिकारियों को की थी।
शिकायत मिलने के बाद उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता विपुल कुमार ने सहायक वैज्ञानिक दीपा अरोड़ा के साथ तीनों ईट भट्ठों पर पहुंचकर जांच की। टीम को तीनों ईट भट्ठे संचालित मिले। जिनको बंद करा दिया गया है। विपुल कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर ईट भट्टों पर छापा मारा गया था। तीनों ईट भट्टों की रिपोर्ट लखनऊ कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें