बागपत। बड़ौत के बाबा शाहमल स्टेडियम में सोमवार को क्रीड़ा विभाग द्वारा सब जूनियर बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की अधिशासी अभियंता पूनम यादव ने फीता काटकर किया। 45 किलो में शुभम प्रथम, रमन द्वितीय, शौर्य तृतीय व रोहित चौथा, 48 किलो में हर्ष दांगी प्रथम, लक्ष्य द्वितीय, सोनू तृतीय व शौर्य चौथा, 51 किलो में असर प्रथम, वासु द्वितीय, शिवम प्रताप तृतीय व प्रदीप तोमर चौथे स्थान पर रहे। 55 किलो में शुभम प्रथम, मोहित द्वितीय, आयुष तृतीय व देव चौथा, 60 किलो में सावन प्रथम, सागर द्वितीय, अमन तृतीय व अनंत ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
65 किलो में विवेक तोमर प्रथम, हर्ष द्वितीय, संदीप तृतीय, कुलदीप ने चौथा, 71 किलो में विशेष प्रथम, समीर द्वितीय, ऋतिक तृतीय व आयुष ने चौथा, 80 किलो में बारूद प्रथम, ऋषभ तृतीय, अनुज ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 92 किलो में शिवम प्रथम, निशांत द्वितीय, अभिजीत तृतीय व अमर ने चौथा, 110 किलो में उज्ज्वल प्रथम, उमंग द्वितीय, चंदन तृतीय व ऋतिक ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी, उप क्रीड़ा अधिकारी अखिल चौधरी, राजेंद्र तोमर, सचिन दांगी, अवनीश, बबीता तोमर, नफीस कलवा, प्रदीप तोमर, शिवम मौजूद रहे।