शामली। श्रीश्यामाश्याम परिवार की ओर से इंद्रसेन गुप्ता ने बताया कि श्री हनुमानधाम पर श्रीमद्भागवत कथा रविवार से शुरू होगी। 23 नवंबर तक चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा गुजरात से आए श्री श्री 108 युवा संत सुमित कृष्ण ठाकुर के श्रीमुख होगी।
शनिवार को वीवीइंटर कालेज रोड स्थित अपने आवास पर इंद्रसेन गुप्ता, कथा संयोजक रश्मि गर्ग, उषा गर्ग, अरुणा गुप्ता, सुशीला संगल आदि ने पत्रकारों को बताया कि रविवार को सुबह 9 बजे श्री हनुमानधाम से मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ जिलापंचायत अध्यक्षा संतोष देवी, भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी द्वारा किया जाएगा। दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे प्रतिदिन श्री हनुमान धाम में श्रीमद्भागवत कथा होगी। सोमवार को भागवत कथा के दौरान वाराह भगवान, मंगलवार को वामन अवतार, बुधवार को श्रीराम- श्रीकृष्णजन्म, बृहस्पतिवार को गोवर्धन कथा, 22 नवबर शुक्रवार को उद्धव गोपी संवाद, रुकमणी विवाह और शनिवार 23 नवंबर को सुदामा चरित्र व हवन आरती प्रसाद का वितरण के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन होगा।