फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर का मुद्दा लोगों की भावना से जुड़ा है : शाही 

Sun, 04 Nov 2018 12:19 AM IST
amarujala
विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि श्रीराम मंदिर का मुद्दा लोगों की भावना और आस्था से जुड़ा है। हर व्यक्ति चाहता है कि श्रीराम मंदिर अयोध्या में बने।शनिवार को गढ़ीपुख्ता रोड पर स्थित सेंट आरसी स्कूल में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कैराना लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि सीमा को सुरक्षित करने और देश की व्यवस्था सुधारने के लिए 2014 का चुनाव लड़ा गया था। जिसमें भाजपा को सफलता मिली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए काम किया है। हर उद्योग को बढ़ावा दिया गया है। विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ाया है। प्रदेश सरकार ने रबी की बुआई के लिए बीज और कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी अनुदान की सुविधा किसानों को दी है। किसान कृषि यंत्रों को सीधे बाजार से दुकान से खरीद सकता हैं। 
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण का मुद्दा लोगों की भावनाओं और आस्था से जुड़ा हुआ है। हर व्यक्ति जल्द श्रीराम मंदिर का निर्माण चाहता है। कृषि मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से लेकर 2017 तक अखिलेश सरकार के कार्यकाल का भाजपा ने किसानों का बकाया 86 हजार करोड़ रुपये का भुगतान अदा किया है। इस साल का किसानों का बकाया गन्ना भुगतान मिलों द्वारा साफ्ट लॉन द्वारा किया जाएगा। मौके पर पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, पश्चिमी उत्तर प्रदेेश भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय मंत्री  प्रमोद आटटा, जिला प्रभारी लजजा रानी गर्ग, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन तरार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें